नवगछिया : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर तैयारियों का अंतिम चरण जारी है। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी मान्य उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया है। अब उम्मीदवार अपने-अपने चिन्ह के साथ प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं।

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिन उम्मीदवारों के नामांकन पत्र की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी, उन्हें शुक्रवार को आधिकारिक रूप से चुनाव चिन्ह प्रदान कर दिया गया। अब सभी प्रत्याशी अपने-अपने चिन्ह के आधार पर मतदाताओं के बीच पहुंचकर समर्थन जुटाने में लगे हैं। निर्वाचन क्षेत्रवार चिन्हों की सूची भी जारी की गई है।

  1. शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल – तीर 
  2. सुमन कुमार- हाथी 
  3. प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव – नाव 
  4. भारत भूषण गणपति – ब्रीफ केस (अटैची)
  5. मानकेश्वर सिंह उर्फ मंटु सिंह – स्कूल बेग 
  6. नरेन्द्र कुमार नीरज – टौर्च 
  7. पियुष झा – ब्लैक बोर्ड 
  8. राजीव कुमार सिंह – नेकलेस (गले का हार)
  9. संजीव कुमार यादव उर्फ मोती यादव – बकेट (बाल्टी)
  10. सोनी भारती – बैट (बल्ला)

 

  

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *