नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटंगा जहाज घाट पर गुरुवार सुबह गंगा स्नान के दौरान 12 वर्षीय निशा कुमारी की डूबने से मौत हो गई। मृतका नगरह वार्ड संख्या 4 निवासी राजकुमार सिंह की पुत्री थी।

जानकारी के अनुसार, निशा अपने पिता के साथ छठ पर्व के लिए गंगा स्नान करने गई थी। स्नान के दौरान उसका पांव फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गई। स्थानीय लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण असफल रहे।

सूचना पर गोपालपुर थाना पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और चार घंटे की खोज के बाद शव बरामद किया गया। शव को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। निशा मध्य विद्यालय नगरह में आठवीं कक्षा की छात्रा थी। पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और प्रशासन ने परिवार को सरकारी सहायता देने की बात कही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *