नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के बोचाही गांव में एक पखवारा पूर्व हुई मारपीट के बाद गोलीबारी में घायल पक्षों में से दूसरे पक्ष के द्वारा गोपालपुर थाने में मामला दर्ज कराया है। वर्षा देवी पति रमेश कुमार सिंह के बयान पर गोपालपुर थाने में आधे दर्जन से अधिक लोगों पर मामला दर्ज कराया गया है।
गोपालपुर पुलिस द्वारा बताया गया कि बोचाही गांव के ही पड़ोसी बिजेंदर मंडल, पिंटू कुमार, सिंटू मंडल, सविता देवी, रिनटू मंडल, मिहा देवी सहित अन्य लोगों के ऊपर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया गया है।
मालूम हो कि रमेश सिंह एवं उसके पुत्र द्वारा बिजेंदर मंडल की पत्नी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में रमेश कुमार सिंह का पुत्र जेल में बंद है। पुलिस द्वारा हथियार व गोली भी बरामद किया गया था।


