नवगछिया : नवगछिया के गोशाला मिल्की, झपरुदास टोला कदवा, नवगछिया सब्जी मंडी, अनुमंडल कारा, नवगछिया स्टेशन व अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लोगों का कोरोना जांच किया गया। सभी छह स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 219 लोगों का कोरोना जांच किया गया। जिसमें पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मिल्की गोशाला में एक सौ लोगों का जांच किया गया। जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। झपरुदास टोला में 49 लोगों का जांच किया गया जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। नवगछिया स्टेशन पर ट्रेन से उतरने वाले 11 यात्रियों का जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा किया गया। जिसमें सभी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। अनुमंडल अस्पताल में 48 लोगों का जांच किया गया। जिसमें पांच व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।

नवगछिया अनुमंडल कारा में 11 लोगो की जांच हुई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ बरुण कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमित पाए गए मरीज को कोरोना से संदर्भित दवा उपलब्ध करवाकर होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया। इसके साथ 150 लोगों का आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल भी लिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *