नवगछिया : रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में रविवार की संध्या समय बिजली के करंट लगने से भवानीपुर निवासी अखिलेश कुमार मंडल पिता कमलेश्वरी मंडल की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार अखिलेश मंडल अपने घर में बिजली के बोर्ड में मोबाइल चार्जर लगा रहा था.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 47
इसी दौरान बोर्ड से लीक होकर प्रभावित हो रहे करंट की चपेट में वह आ गया. जिससे वह पूरी तरह से झुलस गया. करंट के तेज झटके के कारण मौके पर ही अखिलेश मंडल की मौत हो गई.

अखिलेश की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. अखिलेश की शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी. उसे दो संतान एक पुत्र और एक पुत्री है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

