नवगछिया/नारायणपुर/बिहपुर । भवानीपुर थाना के पहाड़पुर ढाला और मिडकेल के बीच तेलडीहा गांव के पश्चिम भागलपुर-खगड़िया सीमा के पास मिडकेल की तरफ घात लगाये  अपराधियों ने  दो बाइक पर सवार  युवकों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। गोलीबारी एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक युवक घायल हो गया जिसे घायल को बिहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रथमिक चिकित्सा के बाद जेएलएनएमसीएच भागलपुर रेफर किया गया है। गोलीबारी में और लोगों के मौत की बात बताई जा रही है। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। ग्रामीण जलकर, वर्चस्व और अवैध संबंध में हत्याकांड की बात कह रहे हैं। वहीं पुलिस इससे इनकार कर रही है।

गोली लगने से घायल विक्की ने बताया कि वे लोग चार आदमी बाइक से खगड़िया से बिहपुर की तरफ आ रहे थे। तभी अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। इसमें हरियो निवासी संजीव कुमार सिंह(42 वर्ष) पिता छोटेलाल सिंह की मौत हो गई। घायल के बयान के बाद सर्किल इंस्पेक्टर विनय कुमार, बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह व झंडापुर थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार ने जांच शुरू की तो सड़क किनारे से संजीव की बाइक मिली। मृतक का शव नदी की धार के पार मिला।

ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि मिडकेल जलकर में वर्चस्व के विवाद में घटना को अंजाम दिया है। आठ दस की संख्या में अपराधियों ने घटना को  अंजाम दिया। जिसमें दस से बारह राउंड गोली चलने की बात सामने आई है। दोनों बाइक सवार बीरबास कोयला की ओर से आ रहे थे। तेलडीहा गांव में अपराधियों ने घटना को सुनियोजित ढंग से अंजाम दिया। घायल के पिता सुबोध सिंह की कुछ वर्ष पहले हत्या हुई थी। शव को देखने से लगता है कि मृतक को खदेड़कर मुंह में सटाकर गोली   मारी गई है। घटना को लेकर नवगछिया पुलिस व पसराहा पुलिस के बीच सीमा विवाद को लेकर  काफी तकरार  भी हुई। लेकिन शव मिलने पर भवानीपुर थाना क्षेत्र का मामला पाया गया।

घायल विक्की को लगी ही दो गोली:

घायल युवक हरिओ का स्व. सुबोध सिंह का पुत्र विक्की कुमार है। विक्की किसी तरह बाइक से बिहपुर के सहोड़ी गांव अपने पिता के दोस्त के घर पहुंचा और पुलिस को गोलीकांड की सूचना दी। विक्की ने बताया कि वह अपने बहन के घर खगड़िया से हरिओ के लिये निकला था। बांध के रास्ते आ रहा था। जैसे ही पहाड़पुर बजरंगबली मंदिर के समीप पहुंचा तो तीन बदमाश बाइक लगा खड़े थे। देखते ही गोली चलानी शुरू कर दी। गोली लगने के बाद वह कोसी नदी में कूद गया। घायल युवक बताया कि उसके आगे बाइक पर तीन और थे। उनको भी गोली लगी है। विक्की ने गोली मारने वालों में एक बदमाश की पहचान खगड़िया जिले पसराहा थाना अंतर्गत तिहाई गांव के निवासी के रूप में की। बताया कि अन्य को नहीं पहचान पाया। नदी में कूदने के बाद भी बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *