नारायणपुर। प्रखंड के पहाड़पुर ढाला व तेलडीहा गांव से पश्चिम बुधवार की गोलीकांड में एक व्यक्ति की मौत और दूसरा घायल हुआ। मामले में घायल हरिओ निवासी विक्की कुमार सिंह के बयान पर नौ नामजद व चार पांच अज्ञात के खिलाफ भवानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Whatsapp group Join

बिहपुर थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह व भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह के नेतृत्व में लगातार पुलिस छापेमारी कर रही है। गोलीबारी में हरिओ निवासी संजीव सिंह की मौत हो गई थी। वहीं विक्की घायल हो गया था।

ग्रामीण में चर्चा है कि एक युवक को काटकर कोसी नहीं में फेका गया है।घायल का इलाज मायागंज भागलपुर में चल रहा है वहीं से भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह व पीएसआई संजय कुमार मंडल ने जाकर बयान लिया और घटना की विस्तृत जानकारी ली।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *