बिहपुर । बिहपुर पुलिस ने प्रखंड के जयरामपुर से 34 वर्षों से चार हत्या के केस में फरार चल रहे कुख्यात अपराधी को दबोच लिया। अपराधी पुलिस से बचकर छिप कर जयरामपुर में पूर्व प्रमुख के घर में छिप कर रह रहा था।

बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि ये स्थायी वारंटी रवींद्र उर्फ कारे चौधरी निवासी जयरामपुर है। करीब तीन दशक पूर्व जयरामपुर ने फाइटर व लाइटर गुप हुआ करता था। उस समय रवींद्र फाइटर ग्रुप का सदस्य था। वह 1989 में जयरामपुर में हुई दो हत्या में नामजद है। वहीं 1990 में एक हत्या का नामजद आरोपी है। रवींद्र उर्फ कारे चौधरी पर मधेपुरा जिले के रतवारा थाने में 1991-1992 के मध्य में हुई हत्या में मामले में फरार चल रहा है।

बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी 1992 में मार्च से जून तक बिहपुर थाने में प्रशिक्षु एसपी के रूप में तैनात थे। रवींद्र की उस समय जयरामपुर व आसपास में तूती बोलती थी। रवींद्र जयरामपुर में राजो महतो, नन्हकार गंगा घाट पर बबलू महतो, महंत स्थान चौक एनएच31 पर कारू महतो की हत्या और सुभाष महतो को मधेपुरा के रतवारा दियारा में जिंदा जलाकर मार डालने का आरोपी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *