नारायणपुर (भागलपुर)। भवानीपुर थाना क्षेत्र के चौहद्दी गांव में एक मजदूर दंपति के साथ मारपीट किए जाने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का मामला सामने आया है। पीड़ित सुलोचन दास और उनकी पत्नी विभा देवी ने भवानीपुर थाने में आवेदन देकर गांव के डोमी मंडल, पांचु मंडल, कारे मंडल और सरयुग मंडल की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

शिकायत के अनुसार जलावन रखने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने दंपति के साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि इस दौरान जातिसूचक शब्दों का उपयोग किया गया और मारपीट की गई। दंपति ने यह भी कहा है कि आरोपियों ने उनसे रंगदारी मांगी और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही छिनतई किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

पीड़ित सुलोचन दास ने बताया कि वे मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। उनके अनुसार गांव के कुछ दबंग लोग लगातार दबाव बनाने और डराने-धमकाने का काम कर रहे हैं, जिससे वे भयभीत हैं और न्याय की उम्मीद में थाने पहुंचे हैं।

भवानीपुर थाना प्रभारी शंभु कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *