नवगछिया – इस्माइलपुर के कमलाकुंड गांव में पुलिस ने छापेमारी कर बुधवार को एक देशी, बंदूक, दो देशी रायफल और छह जिंदा कारतूस के साथ एक महिला सहित दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में इस्माइलपुर के फुलकिया गांव के रूपेश कुमार और कमलाकुंड के चानो यादव उर्फ चंदू यादव की पत्नी कुमकुम देवी है. जानकारी मिली है कि रूपेश यादव का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. वह नवगछिया थाना के राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए तुलसीपुर निवासी बाले यादव हत्याकांड मामले में नामजद आरोपी है.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

मामले की बाबत नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने एक प्रेस वार्ता में बुधवार को जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कमलाकुंड गांव में अपराधियों का एक दल किसी जघन्य वारदात को अंजाम देने की मंशा से एकत्रित हुए हैं. नवगछिया एसपी ने कहा कि गुप्त सूचना मिलते ही नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में परवत्ता, नवगछिया, गोपालपुर और इस्माइलपुर थानों के पुलिस कर्मियों को मिलाकर एक टीम का गठन किया गया और इस टीम को छापेमारी के लिये रवाना किया गया. पुलिस का वाहन देखते ही अपराधियों के दल में भगदड़ मच गई और अपराधी भागने लगे लेकिन मौके से ही पुलिस ने एक अपराधी रूपेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

इसके बाद जब अपराधियों के ठिकाने की तलाशी ली गई तो पुलिस ने मौके से ही आपत्तिजनक हथियारों को बरामद किया. नवगछिया के एसपी ने जानकारी देते हुए कहा कि मामले के संदर्भ में इस्माइलपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. छापेमारी अभियान में नेतृत्वकर्ता एसडीपीओ दिलीप कुमार, इस्माइलपुर थाना के अध्यक्ष श्रीकांत राम, विकास कुमार, आदर्श थाना नवगछिया के राजेश राम, आशुतोष कुमार, राजेश रंजन कुमार, परबत्ता थाना के विनोद कुमार, मुकुंद मुरारी, गोपालपुर थाने के मुलायम प्रसाद यादव बसंत कुमार के साथ जी आर यू टीम, परवत्ता थाना, इस्माइलपुर थाना के सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे.

पंचायत चुनाव में उपद्रव की मंशा में थे अपराधी, इस बात से नहीं किया जा सकता है इनकार – एसपी

नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि गिरफ्तार अपराधी पंचायत चुनाव में मतदाताओं को डराने धमकाने या उपद्रव करने की योजना बना रहे थे, अभी तक उपरोक्त बात की पुष्टि नहीं हो पायी है लेकिन इस बात स्व इनकार भी नहीं किया जा सकता है. एसपी ने कहा कि निश्चित रूप से अपराधियों की मंशा ठीक नहीं थी लेकिन पुलिस ने अपराधियों की मंशा पर पानी फेर दिया है. मामले में और भी अपराधी शामिल हैं, जिसे चिन्हित किया जा रहा है. नवगछिया के एसपी ने कहा कि पुलिस मुस्तैद है, किसी अपराधी की अब चलने वाली नहीं है. एसपी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर आपके पास शराब, अवैध हथियार या अन्य जरायम धंधे की कोई भी सूचना हो तो पुलिस के साथ अवश्य शेयर करें.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet