नवगछिया : बरौनी कटिहार रेल खंड के बीच नवगछिया जीआरपी थाना अंतर्गत कुर्सेला स्टेशन के समीप एक युवक का शव जीआरपी पुलिस ने बरामद किया हैं। युवक की पहचान कटिहार जिला के बरारी थाना क्षेत्र के सोफियाचक निवासी मनोज कुमार शर्मा के रुप में किया गया है।

नवगछिया जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पत्नी के बयान पर यूडी केस दर्ज हुआ पत्नी बबीता देवी ने बताया कि वह चंडीगढ़ में कारपेंटर का काम करता था

2 दिन पहले वहां से अपना रिजर्वेशन करा कर दुर्गा पूजा को लेकर के घर आ रहा था इसी बीच समय पर घर नहीं आने के कारण हम लोग पता करने लगे कि 2 दिन पहले चंडीगढ़ से चला लेकिन घर नहीं पहुंचा तो अचानक नवगछिया जीआरपी थाना से फोन किया कि आपके पति की मृत्यु दुर्घटना में हो गया है। इस घटना की सूचना पर पूरे घर में मातम छा गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *