नवगछिया | इस्माइलपुर पुलिस ने छापेमारी के दौरान छोटी परबत्ता गांव निवासी वारंटी अखिलेश मंडल और नेमी मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से जानकारी मिली है कि दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को उनके घरों से ही गिरफ्तार कर लिया। दोनों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

एससी-एसटी एक्ट मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार

नवगछिया | नवगछिया अनुसूचित जाति जनजाति थाना पुलिस ने बुधवार को जमुनिया गांव से मनोज साह और सोनू साह को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सुशांत कुमार सरोज के अनुसार दोनों अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम का उल्लंघन करने और मारपीट मामले में आरोपी हैं। इसी वर्ष 11 जुलाई को दोनों के विरुद्ध गांव के ही एक व्यक्ति ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

दहेज प्रताड़ना का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

नवगछिया | दहेज प्रताड़ना मामले में फरार चल रहे आरोपी विकास कुमार उर्फ आलोक को नवगछिया पुलिस ने कोरचक्का गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली कि आरोप घर आया है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *