नवगछिया : चौसा पुलिस ने शनिवार की अलसुबह छापेमारी के दौरान नवगछिया के जगतपुर निवास कुख्यात जुगेस यादव उर्फ क्रिच पहलवान को गिरफ्तार कर लिया है। इस दाैरान कुछ अपराधी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। लेकिन पुलिस ने फरार अपराधी को चिह्नित कर उसके खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देसी पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किया है। चौसा थानाध्यक्ष महेश कुमार रजक ने बताया कि पुलिस को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि कुछ अपराधी घोषई पंचायत के ठाकुरबाड़ी में रहकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम शनिवार सुबह ठाकुरबाड़ी की घेराबंदी कर अपराधियों को सरेंडर करने की चेतावनी दी।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

लेकिन बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे। मगर जवानों ने खदेड़कर कर परवत्ता थाना अंतर्गत जगतपुर दियारा इलाके का कुख्यात अपराधी जुगेस यादव उर्फ क्रिच पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार पहलवान के साथ 18 इंच की एक देसी पिस्तौल और पांच कारतूस भी बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधी पहलवान के खिलाफ मधेपुरा के अलावा बिहपुर, खरीक, नवगछिया, ढोलबज्जा सहित कई थाने में हत्या, लूट, रंगदारी सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं। छापेमारी टीम में जमादार आलोक कुमार, उमेश यादव, बलराम सिंह व मृत्युंजय कुमार शामिल थे।

2016 में गरैया के साइकिल मिस्त्री की गोली मार कर हत्या करने का है आरोप

गिरफ्तार जुगेस यादव ने 2016 में जगतपुर पंचायत के गरैया गांव निवासी साइकिल मिस्त्री संजय कुमार की हत्या अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कर दी थी। हत्या के बाद अपराधियों ने उसके शव को विक्रमशिला पुल पहुंच पथ के किनारे जामुनिया बहियार के केले बागान में फेंक दिया था। इस हत्या में नकली नोट के कारोबार करने वाले तस्कर भी शामिल थे। इसके साथ ही विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर लूट की घटना में भी उनकी संलिप्तता रही है। जुगेस यादव उर्फ क्रिच पहलवान के विरुद्ध परबत्ता थाना में हत्या और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। दोनों मामलों में वह फरार चल रहा था। परबत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने कहा कि जुगेस यादव साइकिल मिस्त्री की हत्या के बाद से ही फरार था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन वह चकमा देकर फरार हो जाता था।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet