रंगरा : नवगछिया पुलिस जिले के रंगरा चौक स्थित रंगरा-सुकटिया पीडब्ल्यूडी सड़क किनारे एक मिठाई दुकान में आग लग गई। इस दौरान दुकान में रखा गैस सिलेंडर फटने आग और भड़क गई और आसपास की दो अन्य मिठाई दुकानों सहित कुल 10 दुकाने जलकर खाक हो गईं। इस घटना में लगभग 5 लाख की संपत्ति की नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। दुकानदारों के नगदी, फ्रीज, बर्तन सहित सभी सामान जल गए। घटना गुरुवार की देर लगभग 2 बजे की बताई जा रही है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

घटनास्थल के समीप अपने घरों में सोये लोग आग की लपटें देख बाहर निकले और संबंधित दुकानदारों को इसकी सूचना दी। इसके बाद घटनास्थल से महज कुछ दूरी पर अपने आवास में मौजूद रंगरा थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को इसकी सूचना दी गई। थानाध्यक्ष ने नवगछिया और गोपालपुर थाने से तीन दमकल की गाड़ियों को मंगवाया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पीड़ित दुकानदारों ने मुआवजे के लिए सीओ को आवेदन दिया है। सीओ ने बताया कि पीड़ित दुकानदारों से आवेदन लिया गया है। आवेदन को एसडीओ को भेजा जाएगा, ताकि दुकानदारों को सरकार द्वारा निर्धारित राहत राशि मिल सके।

आग लगने की घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। कई दुकानदार किसी उचक्के द्वारा दुकानों में जानबूझकर क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से आग लगाने की बात कर रहे हैं। बावजूद इसके रंगरा पुलिस घटना के कारणों के बारे में पता लगाने में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगने के बाद जब गैस सिलेंडर की फटने की आवाज हुई तो हम लोग दौड़ कर बाहर निकले और आग बुझाने की कोशिश करने लगे, लेकिन फिर से गैस सिलेंडर फटने की आवाज और उड़ते हुए सिलेंडर को देखकर हम हिम्मत नहीं जुटा पाए। गैस सिलेंडर, आग लगने के कारण 20 फीट ऊपर उड़ रहा था। सिलेंडर फटने से आग और भड़क गई। और सिलसिलेवार 10 दुकानें जलकर राख हो गईं।

दुकानदारों ने कहा-कर्ज लेकर बनाई थीं दुकानें

मिष्ठान दुकानदार दिलीप कुमार साह ने बताया कि 10 दुकानों में लगभग 5 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई है। मेरी दुकान में रखे फ्रीज, कुर्सी, टेबल के अलाव सारा सामान जलकर खाक हो गया। वहीं पीड़ित दुकानदार बुचो साह और रंजन साह ने बताया कि दुकान में आग लगने की सूचना पाकर रंगरा गांव से आने से पूर्व सब कुछ जल चुका था। कर्ज लेकर इसी वर्ष गर्मी के मौसम में दुकान तैयार किया था।

इनकी दुकानें जलीं

अगलगी की घटना में लड्डू साह, उमेश साह, बुचो साह की मिठाई की दुकानें, पप्पू ठाकुर, मुन्ना ठाकुर की सैलून की दुकानें जल गईं। इसके अलावा बिनोद लोहार, हुलेश्वर लोहार, विकास कुमार, कामेश्वर पासवान की नाश्ता और अभिनंदन मोची की जूते मरम्मत की दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet