नवगछिया : मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया “जागृति” एवं मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया शाखा के संयुक्त तत्वाधान में श्री गोपाल गौशाला में सभी कर्मचारियों के बीच ठंड को देखते हुए पादुका का वितरण किया गया साथ ही गौसेवा के तहत सभी गायों को हरी सब्जी खिलाई गयी।
Total Downloads: 371
इस कार्य से सभी कर्मी बहुत खुश थे और उन्होंने मंच सदस्यों के द्वारा किये जा रहे इस नेक कार्य की काफी प्रशंसा की, वही सबों को हृदय से धन्यवाद दिया।

आयोजन को सफल बनाने में शाखा सदस्य चित्रा टिबरेवाल, कंचन खेमका, रिंकी शर्मा, सपना शर्मा, बीना सर्राफ, बबिता वर्मा, रेखा वर्मा, रितु चिराणियाँ, शाखाध्यक्ष कविता अग्रवाल के साथ सभी सदस्य मौजूद थी. इस आशय की जानकारी जागृति शाखा की सचिव सपना शर्मा ने दी.

