नवगछिया : नवगछिया में हाल के दिनों में हुए अपराधिक घटनाओं को पुलिस द्वारा उद्भेदन किए जाने पर नवगछिया के व्यवसायियों ने एसडीपीओ दिलीप कुमार को अंग वस्त्र एवं पुप्ष गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया है. व्यवसायियों ने कहा कि पुलिस द्वारा झण्डापुर के औलियाबाद में हुए डकैती कांड का उद्भेदन किया.
Total Downloads: 371
इस दौरान अपराधियों की गिरफ्तारी भी हुई एवं डकैती किए गए राशि को भी बरामद किया. पुलिस के इस कार्य से व्यवसायियों का मनोबल बढ़ा है. इस दौरान सभी ने कांड के उद्भेदनकर्ता एसडीपीओ दिलीप कुमार को कार्यालय पहुच कर सम्मानित किया.

मौके पर बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के भागलपुर प्रमण्डलीय उपाध्यक्ष विनोद केजरीवाल, प्रमण्डलीय मंत्री दयाराम चौधरी, नवगछिया शाखा अध्यक्ष दिनेश सर्राफ, प्रवीण केजरीवाल, विश्वनाथ यादुका, अशोक केडिया,राजेश कानोडिया, प्रवीण भगत, रचित गाडोदिया, वरुण केजरीवाल, कमलेश अग्रवाल, ओम प्रकाश चिरानिया, संतोष यादुका, विनोद केजरीवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेमसागर उर्फ डब्ल्यू यादव उपस्थित थे.

