नारायणपुर। प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बलाहा की दसवीं कक्षा की छात्रा गौरी गांधी ने शराब वर्जित बिहार हर्षित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर टॉपर बनी।

प्रधानाचार्य बिनोद कुमार मंडल ने बताया कि संकूल स्तरीय प्रतियोगिता, प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता, अनुमंडलीय स्तरीय प्रतियोगिता से चयनित होने पर भागलपुर जिले के विभिन्न प्रखंड के विभिन्न विद्यालय से शराब वर्जित बिहार हर्षित चित्रकला प्रतियोगिता में टॉपर बन विद्यालय समेत नारायणपुर प्रखंड का नाम रोशन की है।

टॉपर छात्रा अधिवक्ता डॉ. रंजीत कुमार मंडल एवं शिक्षिका डॉ. सुनीता बासुकी की पुत्री है। टॉपर होने पर विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष राजेश शर्मा, विद्यालय के प्रधानाचार्य शिक्षक शिक्षिका समेत बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने बधाई संदेश दिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *