खरीक। युवा राजद के प्रदेश सचिव ई. चंदन कुमार ने उर्दू चौक से खरीक पीएचसी होते हुए गोटखरीक चौक पर 14 नंबर सड़क तक जाने वाली जर्जर सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग के भारत एवं बिहार सरकार के मंत्री, डीएम, एसडीओ, कार्यपालक अभियंता समेत अन्य पदाधिकारियों को पत्र भेजा है।

जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों का भी हस्ताक्षर है। वहीं आवेदन में कहा है कि इस सड़क का कई बार शिलान्यास हुआ। किन्तु आजतक निर्माण नहीं हो पाया है। वर्तमान में भी शिलान्यास होने के 8 माह बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।

जिसके कारण प्रखंड के लोगों को पीएचसी एवं छात्र-छात्राओं को स्कूल जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की स्थिति इतनी बद से बदतर हो गई है कि सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *