महदतपुर के पास स्थित एनएच 31 पर शुक्रवार की रात टोल प्लाजा से एक लाख 30 हजार की लूट व गोलीबारी मामले के 36 घंटे बाद भी इसमें शामिल अपराधियों का सुराग नहीं मिल पाया है। हालांकि पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो इसमें आसपास के अपराधियों की ही संलिप्तता है।

Whatsapp group Join

पुलिस सीसीटीवी में कैद हुए फुटेज को खंगाल रही है। लेकिन नकाब पहने रहने के कारण पुलिस को इसमें दिक्कत आ रही है। थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि लूट की घटना के संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अपराधियों की पहचान करने में जुट गई है। में शामिल अपराधियों को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करेगी।

मालूम हो कि शुक्रवार की देर रात टॉल प्लाजा पर तीन की संख्या में आए नकाबपोश अपराधियों ने गोली फायरिंग कर दहशत फैलाते हुए टॉल प्लाजा के बूथ नंबर छह से कैश भरे बक्से को लेकर फरार हो गए थे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *