नवगछिया-मधेपुरा जिले के सीमा पर स्थित भटगामा के समीप सोमवार को ट्रैक्टर एवं बाइक की टक्कर में बाइक सवार सहरसा के महुआ दनतारा निवासी रूदल चौरसिया (45) एवं खगड़िया के नागे (40) गंभीर रूप से घायल हो गये।

दोनों घायलों को इलाज के लिए नवगछिया एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। रूदल की गंभीर स्थिति को देखते हुए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। वहां ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं जानकारी के अनुसार रुदल अपने घर से ढोलबज्जा स्थित अपने ससुराल जा रहा था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *