नवगछिया। प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय ढोलबज्जा दियारा में कार्यरत रसोईया 51 वर्षीय दुलारी देवी की मौत हो गई। पुत्र निरंजन शर्मा उर्फ अलख शर्मा ने बताया कि बताया कि करीब तीन माह पहले स्कूल में खिचड़ी पकाने के दौरान ही वजन उठाने में मां की आंत फट गई थी। उसका इलाज नवगछिया और भागलपुर के अस्पतालों में कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे ठीक ना होने की बात कही।

आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण दूसरे जगह इलाज नहीं करा सका। तभी से मां अस्वस्थ चल रही थी। फिर भी मां अपनी बहू के साथ स्कूल जाकर किसी तरह भोजन बनाती थी। 19 अगस्त को एकाएक उसकी तबीयत बिगड़ गई। चिकित्सकों से दिखाया गया।

20 अगस्त की सुबह मौत हो गई। रसोईया संघ के जिला सचिव जयप्रकाश मंडल ने मुआवजा दिलाने की मांग की है। एमडीएम पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि विद्यालय प्रभारी कविता देवी ने इसकी सूचना नहीं दी है। आवेदन मिलने पर विभागीय कार्रवाई कर, उचित मुआवजे के लिए अनुशंसा की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *