नवगछिया। नवगछिया में बुधवार की देर रात आयी आंधी व तेज बारिश में जगह-जगह बिजली का तार टूट कर गिरने से अफरातफरी मच गयी। बाजार के मखातकिया स्थित बीएसएनएल का टावर एक घर पर गिरने से घर क्षतिग्रस्त हो गया। बाजार का सबसे बड़ा जामा मस्जिद के ऊपर का टीन रूपी छप्पर भी उड़कर बिखर गया है।

नवगछिया बाजार के अलावा भवानीपुर में कई घर तेज आंधी में क्षतिग्रस्त हो गये। नवगछिया बाजार समिति के गोदाम से चदरा उड़कर भवानीपुर सड़क पर गिर गया। इस कारण सड़क पर जाम की स्थिति है। देर रात तक मौसम खराब होने से लोग परेशान रहे। वहीं गर्मी से राहत मिली। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जनक सिंह रोड में बिजली का पोल गिरा है।

बिहपुर : कहलगांव और बिहपुर क्षेत्र में बुधवार करीब 11 बजे रात में काफी तेज आंधी के साथ जमकर वर्षा हुई। इस दौरान ओले भी गिरे। भीषण गर्मी से कुछ राहत तो मिली है। विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। तेज आंधी के कारण जहां आम की फसलों को व्यापक क्षति हुई है।

ईंट भट्टा संचालकों को भी नुकसान हुआ है। कच्चे ईंट वर्षा के कारण बर्वाद हो गए। आम बागान मालिक, व्यवसायी, ईंट भट्टा संचालक कुहर रहे हैं। वर्षा से किसानों में खुशी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *