मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार को मौसम के तेवर और तल्ख होंगे। हालांकि एक से पांच जून तक हल्की बारिश और धूल भरी आंधी के आसार हैं।
Total Downloads: 105
इधर दिन में चलने वाली उत्तर-पूर्वी हवाओं ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी है। मंगलवार की तुलना में बुधवार को दिन के तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई।

न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा तो सुबह में आर्द्रता 76 और शाम को 58 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, 30 और 31 मई को अधिकतम तापमान में दो से ढाई डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।

एक जून से मौसम में बदलाव होगा। इस दौरान कहीं-कहीं धूल भरी आंधी के साथ-साथ हल्की बारिश हो सकती है। यह दौर पांच जून तक चलने की उम्मीद है। दिन का पारा 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

