नवगछिया : थाना क्षेत्र के ढोलबज्जा बस्ती निवासी कपिलदेव साह के पुत्र अभिषेक कुमार (19) की हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गयी. बुधवार को वह अपने पिता कपिलदेव साह के साथ पूर्णिया जिले के रूपौली प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय मोहनपुर के मेन गेट पर पेंट चढ़ाने का काम कर रहा था. मेन गेट से करीब डेढ़ फीट ऊपर से बिजली के 11 हजार वोल्ट के तार गुजरे थे.

रोपहर करीब 12 बजे अभिषेक बांस की सीढ़ी के सहारे गेट पर चढ़ा तो वह करंट प्रवाहित हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया. वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. अभिषेक दो भाइयों में बड़ा था. उसे चार बहनें हैं, जिनमें से एक की शादी हो गयी है.

दोनों पिता-पुत्र मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. अभिषेक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. सूचना मिलने पर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेजा गया पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन को सोप दिया गया

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....