नवगछिया : शारदीय नवरात्र जैसे -जैसे परवान चढ़ रही है। विभिन्न दुर्गा मंदिरों में संध्या के समय युवतियों और महिला श्रद्धालुओं में दीप जलाने की होड़ मची हुई है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 354
नवगछिया के तेतरी, सैदपुर, रंगरा, तिनटंगा करारी, बिंद टोली, बुद्धूचक, सुकटिया बाजार, गोपालपुर, डिमाहा व बोचाही, खरीक सहित दर्जनों गांवों से निजी वाहनों व पैदल कलश स्थापन की संध्या से ही दीप जलाने हेतु बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है।
पुलिस के जवानों के साथ पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था बनाने में लगे हैं। स्वामी आगमानंद महाराज के कृपा पात्र पंडित प्रेम शंकर भारती के संगीतमय भागवत कथा से मंदिर परिसर गुंजमान हो रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
