बिहपुर। झंडापुर बाजार के किराना व्यवसायी मुकेश कुमार साह को गोली मारकर लूटने के प्रयास मामले में बदमाशों की पहचान को लेकर झंडापुर ओपी पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। मंगलवार को झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने एनएच 31 घर व दुकान में सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। फुटेज में पुलिस को तेजी से बाइक का पीछा करते बाइक सवार नजर आ रहे हैं। फुटेज से कुछ स्पष्ट नहीं दिख रहा है।
Total Downloads: 101
हालांकि, पुलिस दावा कर रही है कि बदमाशों की पहचान जल्द कर ली जायेगी। वहीं नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार भी झंडापुर पहुंचकर मामले की बारीकी से पड़ताल करते नजर आये और ओपी प्रभारी को जरूरी दिशा निर्देश दिया।
ज्ञात हो कि सोमवार शाम करीब सात बजे झंडापुर के किराना व्यवसायी मुकेश कुमार साह नरायणपुर से तकादा का एक लाख पच्चीस हजार रुपया लेकर लौट रहे थे कि इसी दौरान हरिओ ढाला के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर लूटने का प्रयास किया था।

