नारायणपुर। नारायणपुर स्टेशन पर महानंदा ट्रेन से एक मोबाइल झपटमार को बिहपुर जीआरपी ने हिरासत में लिया है। मामले के बारे में जानकारी देते बिहपुर जीआरपी थानाध्यक्ष रामाशीष यादव ने बताया की
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 386
महानंदा अप ट्रेन से मुकेश कुमार पिता नेपाली मंडल जो खरीक प्रखंड के उस्मानपुर का रहने वाला है उसने एक यात्री के हाथ से मोबाइल झपट लिया था। इस दौरान जीआरपी ने उसे खदेड़कर पकड़ा। जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ कर जेल भेजा जाएगा।.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

