नवगछिया। रविवार देर रात बिहपुर एलटीएफ प्रभारी हरिशंकर कश्यप एवं खरीक थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने गुप्त सूचना के आधार पर तेलघी गांव में शराब तस्कर के ठिकाने पर संयुक्त रूप से छापेमारी की।
इस दौरान संतोष राय के घर के पास स्थित बथान में जमीन के अंदर छिपाकर रखी गयी कुल 83 लीटर शराब बरामद की गयी। मौके से तस्कर संतोष राय को भी गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
दूसरी ओर थाना क्षेत्र के पूर्वी घरारी निवासी मो. तारिक के घर से भी तीन लीटर देसी शराब बरामद की गई। हालांकि, तस्कर तारिक पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


