नवगछिया : रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के मुरली गांव में मंगलवार को देर शाम अपराधियों ने मुखिया पद के दावेदार 28 वर्षीय अभिषेक कुमार को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. अभिषेक चुनाव प्रचार कर अपने घर लौट रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अपराधियों ने मौके पर चार गोली फायरिंग की जिसमें 2 गोली अभिषेक के दाहिने कांख में जा लगी है. जबकि मौके पर चार चक्र गोली चलने की बात कही जा रही है.

घटना के तुरंत बाद उसे स्थानीय लोगों ने नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज रेफर कर दिया गया. घटना के बाद से ही अभिषेक बेहोश है. घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है. करीब 3 वर्ष पहले अपराधियों ने अभिषेक के पिता डीलर तारणी प्रसाद सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में मुख्य आरोपी देवेंद्र सिंह अभी जेल में है. मृतक के परिजनों का कहना है कि देवेंद्र सिंह के ही पुत्रों और उसके समर्थकों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया है.

परिजनों से जानकारी मिली है कि मुरली पंचायत का कुछ हिस्सा रंगरा गांव में है. अभिषेक सहित कुल 4 लोग चुनाव प्रचार करने चार चक्का वाहन से रंगरा गए हुए थे. वहां से आने के क्रम में गांव की सड़क पर काफी पानी जमा रहने के कारण चारों चार चक्का वाहन से उतरकर पैदल अपने घर की ओर आ रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो अपराधी गंगा प्रसाद सिंह के घर के पास छुपे थे और जैसे ही अभिषेक अपने तीन अन्य सहयोगियों के साथ पीतांबर सिंह के घर के पास पहुंचे कि अपराधियों ने हमला बोल दिया.

अपराधियों ने एक-एक कर चार गोली चलाई और मौके से फरार हो गए. घटना के क्रम में अभिषेक के सहयोगी अपराधियों के डर से घटनास्थल से कुछ दूर हट गए थे लेकिन अपराधियों के जाते ही सभी पास आ गए और गोली लगने के बाद जमीन पर गिर गए अभिषेक को उठाकर तुरंत अस्पताल के लिए रवाना हो गए. देर रात घटना की सूचना मिलते ही रंगरा पुलिस मायागंज अस्पताल के लिए रवाना हो चुकी थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *