नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली गांव में कचरा फेंकने को लेकर सोमवार को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। हालांकि गोली से किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जाता है कि मुरली गांव में बाबूलाल साह और शशिधर साह के परिवार के बीच कचरा फेंकने को लेकर तू-तू मैं-मैं हुई। एक पक्ष कचरा फेंकने के बाद भी अपनी गलती मानने के बजाय जोर-जबरदस्ती पर उतर आया। जिससे बौखलाए दूसरे पक्ष ने हवाई फायरिंग कर दी।

गोली की आवाज से गांव में भय का माहौल व्याप्त हो गया। लोग डर से अपने घरों में छिप गए। ग्रामीणों ने बताया कि शशिधर साह के पुत्र ने बाबूलाल साह के परिवार को डराने के लिए एक राउंड हवाई फायरिंग की। घटना के बाद से गांव में तनाव है। वहीं इस संबंध में रंगरा थानाध्यक्ष मो. महताब खान ने बताया कि मुझे इस घटना की सूचना किसी ने नहीं दी है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *