बिहपुर ; सोमवार की शाम किसी बड़े घटना को अंजाम देने की फिराक में सोनवर्षा दोमुही चौक के समीप खड़े दो बदमाशों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने शाम के समय गश्ती के दौरान चौदह नंबर सड़क पर बिना नंबर की पल्सर बाइक के साथ सड़क किनारे खड़े दो युवकों को देखा।
Total Downloads: 323
जबतक दोनों भाग निकलते तबतक पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस ने जब तलाशी ली तो उनके पास से एक देसी कट्टा, विंडोलिया में सात कारतूस, एक चाकू, दो मोबाइल, एक बिना नंबर की पल्सर बाइक बरामद की गयी।
बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया गिरफ्तार बदमाश दिलखुश कुमार व नीरज कुमार रतबारा, आलमनगर जिला मधेपुरा के रहने वाले हैं। पुलिस दोनों बदमाशों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में है कि दोनों बदमाश किसी की हत्या करने तो नहीं आये थे।

