नवगछिया : सावन की सातवीं सोमवारी पर नदियों में स्नान करने के दौरान भागलपुर में दो किशोर की डूबने से मौत हो गयी। मड़वा स्थित ब्रजलेश्वरधाम में जलार्पण करने की बात कहकर घर से नन्हकार गंगा घाट पर स्नान करने दोनों किशोर गये थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक किशोर डूबने लगा तो दूसरा उसे बचाने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान दोनों पानी में डूब गये। पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों किशोरों के शव स्थानीय गोताखारों द्वारा निकाला गया।

एक मृतक किशोर की पहचान औलियाबाद वार्ड नंबर आठ निवासी बिन्देश्वरी सिंह के 17 वर्षीय पुत्र शैलेश कुमार के रूप में हुई। जबकि दूसरा किशोर झंडापुर पूरब पंचायत के वार्ड नंबर तीन निवासी डब्लू यादव का 15 वर्षीय पुत्र प्रशांत कुमार है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *