बिहपुर । झंडापुर पुलिस को एनएच 31 पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी। शुक्रवार रात बिहपुर चौक व महंथ स्थान (एनएच 31) चौक के बीच पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। वहीं एक बाइक पर सवार तीन बदमाश लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस की गाड़ी देखते ही बाइक सवार बदमाश भागने लगे।
Total Downloads: 79
ओपी प्रभारी अजीत कुमार व अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने तत्परता दिखाते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया लेकिन दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। ओपी प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक नीरज कुमार उर्फ छोटू घर वाजिदपुर थाना मुफस्सिल जिला बेगूसराय का रहने वाला है।
युवक के पास से एक लोडेड कट्टा बरामद हुआ है। एक चोरी की बाइक भी बरामद हुई है। भागे दोनों बदमाशों की पहचान कर ली गई है। दोनों की गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही रही है।

