नवगछिया : मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में अभाविप की कार्यकर्ताओं ने जल की वर्तमान एवं भावी समस्या को देखते हुए कॉलेज अध्यक्ष स्मृति सिंह एवं कॉलेज मंत्री आकांक्षा चौधरी के नेतृत्व में जल संरक्षण की शपथ दिलाई गयी।
Total Downloads: 105
जिसमे छात्राओं ने प्रण लिया कि हम जल का दुरूपयोग नहीं करेंगे और अधिक से अधिक जल संचयन का प्रयत्न करेंगे, समाज के हर टपके के लोगो से मिल जल के महत्व को बतायेगे ताकि आने वाला समय उज्जवल हो ।


कॉलेज अध्यक्ष स्मृति सिंह ने कहा कि आज की जल की बरबादी की वजह से भविष्य में भीषण जल संकट का सामना हमें करना होगा इसलिए हम सभी छात्राओं का दायित्व है कि हम जल संरक्षण पर विशेष ध्यान दें। जिसमे प्रेरणा कुमारी, जुली कुमारी, संध्या कुमारी, साक्षी, कोमल आदि सभी छात्राओं ने शपथ ली।।
