नवगछिया । रुंगटा बालिका उच्च विद्यालय के प्रांगण में बुधवार को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया के तत्वावधान में स्वच्छता से संबंधित निबंध, पेंटिंग और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें करीब पचास छात्राओं ने भाग लिया।

तीनों कला में अव्वल रहने वाली 3-3 छात्राओ को अनुमंडलीय अस्पताल प्रबंधन की ओर से पुरस्कृत किया गया। निबंध में अमोली कुमारी, पेंटिंग में सृष्टि कुमारी और स्लोगन में उन्नति पांडेय अव्वल रहीं।

इस मौके पर प्राचार्य अखिलेश कुमार अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. वरूण कुमार, अस्पताल प्रबंधक रमन सिंह डॉ. विनय कुमार, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश राणा, अजय कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *