खैरपुर गांव के समीप कलबलिया धार के बगल तेलघी के वृद्ध किसान सुनील सिंह की जमीन पर खैरपुर के कुछ दबंग गुरुवार की रात दीवार दे रहे थे। सूचना पर पहुंचे किसान ने जब इसका विरोध किया तो दबंग उसे गंगा दियारा ले जाकर पिटाई की। वे जमीन लिखने का जबरन दवाब बनाने लगे। घटना की जानकारी मुखिया पुत्र सुमित कुमार व परिजनों पुलिस को दी।
इसके बाद खरीक पुलिस गंगा दियारा पहुंची। पुलिस को देखते ही दबंग भाग खड़े हुए। इसके बाद पुलिस किसान को उसके घर पहुंचाई। मामले को लेकर किसान के पुत्र धीरज कुमार ने थाने में आवेदन दिया है। जिसमें खैरपुर निवासी चंद्रहार मंडल, पप्पू मंडल, मंटू ठाकुर, कपिलदेव मंडल समेत आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है। थानाध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद कश्यप ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।


जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इधर, घटना के बाद से गांव में तनाव है। पीड़ित परिवार दहशत में हैं। उन्हें भय है कि अगर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो वेे किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। पीड़ित किसान के बेटे ने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

