नवगछिया। नवगछिया थाना के पकरा में रविवार को गोली चलने से खलबली मच गई। गोलीबारी में एक वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हुआ है। इस संबंध में सुमन सिंह ने नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्राथमिकी में बताया है कि वह अपने आवास पर सोया हुआ था, उसी समय कैलाश सिंह का बेटा खगेश सिंह नशे की हालत में आया उसके हाथ में हथियार था। उसने आते ही मेरा दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर जब मेरा बेटा सिद्धार्थ बाहर निकला तो वह मेरे पुत्र को देखकर गाली-गलौज करने लगा और बोला कि तुमने जो साढ़े तीन लाख रुपये लिया है वापस करो नहीं तो गोली मार देंगे। मैंने जब पूछा कौन रुपया मांग रहे हो तो उसने मेरे और मेरे पुत्र के ऊपर तीन चार फायर किया। हमलोग किसी प्रकार जान बचाकर भागे। गोली लगने से गांव के ही एक आदमी के वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया है।

घटना की सूचना पर नवगछिया थाना अध्यक्ष ने आरोपी खगेश सिंह और सुमन सिंह के पुत्र सिद्धार्थ को भी हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। दूसरी तरफ खगेश सिंह का कहना है कि गोली सिद्धार्थ ने चलाई है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने बताया कि प्राथमिकि दर्ज कर खगेश सिंह को जेल भेजा जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *