खरीक : शुक्रवार की देर रात खरीक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तुलसीपुर कुख्यात सूरज कुंवर को उसके घर से गिरफ्तार लिया। सूरज, गांव के ही जिला पार्षद गौरव राय के बड़े भाई हत्याकांड मामले का नामजद आरोपी है और लंबे समय से संबंधित कोर्ट में उपस्थित नहीं हो रहा था।

इसके कारण उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हुआ था। इसी आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया।

बता दें कि सूरज का लंबा आपराधिक रिकार्ड रहा है और वह पूर्व में भी हत्या, लूट, रंगदारी समेत अन्य कई आपराधिक घटना के आरोप में जेल भी जा चुका है। इसके खिलाफ नवगछिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *