नवगछिया/खगड़िया: परबत्ता थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात अपराधियों ने तीन युवकों को गोली मार दी। इस घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए पटना के PMCH में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में पुलिस प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद की आशंका जता रही है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

मृतकों की पहचान खगड़िया जिले के सदानंद मंडल के पुत्र गुलशन कुमार (18) और अनिल मंडल के पुत्र नीरज कुमार (24) के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक अंजेश कुमार का इलाज पटना में चल रहा है। घटना परबत्ता थाना क्षेत्र के गंगा किनारे स्थित कलबलिया धार के पास की बताई जा रही है। दो लोगों की मौत के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

भाई बोला- पत्नी को ससुराल छोड़ने गया था

मृतक गुलशन के भाई अखिलेश ने बताया कि होली से पहले उसका भाई अपनी पत्नी को ससुराल छोड़ने गया था। पड़ोस में रहने वाले अंजेश और नीरज भी उसके साथ गए थे। तीनों आपस में दोस्त थे। बुधवार शाम करीब 4 बजे वे वहां से किसी काम के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में ही यह घटना हो गई। रातभर परिजन उन्हें खोजते रहे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

बाद में घायल अंजेश से घटना की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। मृतकों के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान भी मिले हैं।

अखिलेश ने बताया कि कलबलिया धार के पास उसके भाई गुलशन का शव मिला और आसपास ही पड़ोस के रहने वाले नीरज का भी शव पड़ा था। तीसरा युवक अंजेश घायल अवस्था में मिला, जिसका इलाज चल रहा है।

जल्द होगा मामले का खुलासा

नवगछिया SDPO ओमप्रकाश कुमार ने बताया कि बुधवार रात सूचना मिली थी कि एक युवक को गोली मारी गई है। उसे इलाज के लिए भागलपुर लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। शुरुआती जानकारी में तीनों के बीच विवाद की बात सामने आ रही है। हालांकि जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet