नारायणपुर:  होली और शब-ए-बरात को लेकर सोमवार को भवानीपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में बीडीओ हरिमोहन कुमार व थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने शांति और सौहार्द्रपूर्ण तरीके से पर्व मनाने के लिए अपील की। 7 मार्च को रात्रि में होलिकादहन और शब-ए-बरात है। 8 मार्च को होली मनाई जानी है। इस अवसर पर डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

अश्लील गानों पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। नशे के सेवन पर निगरानी रखी जाएगी। पर्व-त्योहार में बाधा पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में सीओ अजय कुमार सरकार, एएसआई मुकेश कुमार यादव, प्रमुख प्रतिनिधि मंटू यादव, जयपुर चुहर पश्चिम मुखिया नीतिश कुमार, रायपुर मुखिया सिंधु शर्मा, पूर्व समिति सदस्य ग्यास अली सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *