नवगछिया : पुलिस जिला नवगछिया के पुलिस केंद्र में बिहार पुलिस दिवस के अवसर पर जनसेवा रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया। इस कार्यक्रम में एसपी सुशांत कुमार सरोज, एसडीपीओ दिलीप कुमार,नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण,ढोलब्जजा थानाध्यक्ष प्रभात कुमार, परबत्ता थानाध्यक्ष पंकज कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवानों ने अपना रक्तदान किया।

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कुल 57 लोगों ने रक्तदान किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 27 पुलिस अधिकारी जिसमें 2 महिला पुलिस पदाधिकारी 30 पुलिस कर्मियों ने स्वैच्छिक रक्तदान में हिस्सा लिया। इस अवसर पर गोपालपुर इस्माइलपुर परबत्ता बिहपुर ढोलबज्जा थाना के थाना अध्यक्ष सहित अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *