नवगछिया : नवगछिया के मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित भारत एकता अभियान कार्यक्रम में केंद्र सरकार के परिवार एवं कल्याण मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि इतिहास की चूक ने कश्मीर को अलगाववादियों, उग्रवादियों और आतंकवादियों की जमीन बन गया था. पाकिस्तान कश्मीर में अक्सर दिमाग लगाता था लेकिन हमारे ओजस्वी तेजस्वी प्रधानमंत्री ने 370 को प्रभावहीन कर पाक की मंशा को चकनाचूर कर दिया है. श्री चौबे ने कहा कि हमारा देश पाक की गीदड़ भभकी से डरने वाला नहीं है. पाक को पीएम मोदी ने स्पष्ट संकेत दे दिया है, छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं. हमारा शासन राष्ट्र को समर्पित है. अगर अब भी पाक अपनी मंशा से बाज नहीं आया तो निश्चित रूप से पाक का नक्शा बदल दिया जायेगा.

उन्होंने 370 पर आजादी के तुरंत बाद आयी सरकारों को निशाने पर लिया और अपने हिसाब से कार्यकर्ताओं को पूरी कहानी भी बतायी. उन्होंने कहा कि धारा 370 कश्मीर के लिए एक ऐसा नासूर था जिसने कश्मीर को भारत से अलग कर दिया था. आजादी के बाद भारत की सरकारों द्वारा बनाये गये 116 बड़े कानून और 162 छोटे बड़े कानून लागू नहीं होते थे. यहां तक की सूचना का अधिकार से भी लोग वंचित थे. कश्मीर में धारा 370 बेरोजगारी ला रहा था और युवक भटकाव के शिकार हो रहे थे.

श्री चौबे ने कहा कि धारा 370 को हटाने के लिए सदन में विश्वासमत करने की जरूरत नहीं थी लेकिन हमारी सरकार ने इसे दोनों सदनों से पास करवाया और इसे प्रभावहीन कर दिया. श्री चौबे ने मौके पर ही कार्यकर्ताओं को धारा 370 हट जाने के बाद 20 लाभों को बताया और कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे घर घर जायं, चौक, चौराहों और नुक्कड़ों को लोगों को बताएं कि घारा 370 का लाभ कश्मिरियों और भारतीयों को क्या मिला है. मौके पर जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है का नारा भी लगाया गया.

इस अवसर पर आयोजित सभा की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल कर रहे थे. सभा का संचालन भाजपा नेता राजेश यादव ने किया. मौके पर पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव, अनुसूचित मोरचा के अध्यक्ष सुबोध पासवान, सुनील सिंह, सत्येंद्र नारायण चौधरी कौशल, महंथ नवलकिशोर दास, पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, प्रो भोला कुमर, सत्यप्रकाश झा, मनोज पांडेय, महिला मोरचा की जिलाध्यक्ष नंदनी सरकार, दयाराम चौधरी, अरविंद चौधरी, शिक्षाविद रामकुमार साहू, प्रवीण कुमार भगत, अजय कुमार सिंह कुशवाहा, एनडीए नवगछिया के संयोजक मुरारी चिरानियां, गुलाबी सिंह, मुकेश राणा, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह कुशवाहा, नगर उपाध्यक्ष प्रवेश यादव, फाईटर जेम्स, मुक्तिनाथ सिंह, आरएसएस के मुकुल आदि अन्य भी थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *