नवगछिया। पुलिस ने गुप्त सूचना पर शुक्रवार की अल सुबह जमालदीपुर निवासी कुख्यात राजेश चौधरी हत्याकांड मामले में पिछले छह माह से फरार चल रहे नामजद आरोपी निरंजननगर निवासी मनोज चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 337
यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि मनोज घर आया है। इसके बाद गांव की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
मालूम हो कि इसी वर्ष जून माह में कुख्यात राजेश चौधरी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस पूर्व में भी निरंजननगर के ही अनिल चौधरी समेत अन्य कई नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
