नवगछिया : थाना क्षेत्र के डिमाहा गांव में बीते दिनों आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी करने गयी पुलिस पर हमला करने के मामले में नामजद मुख्य आरोपित प्रदीप मंडल को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। है। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर में छिपा है। इसके बाद गोपालपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उसे दबोच लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
Total Downloads: 79
बता दें कि 6 अप्रैल को डिमडा गांव में पुलिस टीम प्रदीप मंडल को गिरफ्तार करने गई थी। उसके खिलाफ गांव के ही लड्डू चौधरी ने खेत में आग लगाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। इसी दौरान ग्रामीणों ने चारों ओर से घेरकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। इस घटना तीन पुलिसकर्मी सहित आठ लोग घायल हो गए थे। मामले को लेकर पुलिस ने 60 नामजद और 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
दूसरी ओर बुधवार को सुकटिया बाजार में जूता-चप्पल व्यवसायी सूरज कुमार पर पिस्टल तानने के आरोपित तिनटंगा करारी निवासी मोनू कुमार उर्फ सुमित को पुलिस अभिरक्षा में गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं खरीक थाना क्षेत्र के यादव टोला निवासी गौतम कुमार को पुलिस ने शराब तस्करी मामले में गिरफ्तार कर लिया।

