नवगछिया में कोरोना पॉजेटिव मिलने के बाद प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की सख्ती के बाद बाहर से आए लोगों में खांसी, सर्दी, बुखार, सीने में दर्द व सांस लेने में तकलीफ होने वाले चिह्नित 19 लोगों ब्लड सैंपल शनिवार को लिया गया। जिसे जांच के लिए आरएमआरआई पटना भेजा गया है। इसके बाद इन सभी लोगों को अस्पताल के आईसाेलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। मंगलवार तक रिपोर्ट आने की संभावना जताई गई है। अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि शनिवार को 19 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जांच के लिए भेजे गए लोगों में नगर पंचायत क्षेत्र में चल रही स्क्रिनिंग के दौरान पाए गए पांच संदिग्ध, प्रखंड के एक गांव से 9 लोगों को पुलिस के द्वारा लाए गए थे, इनकी जांच हुई इनका भी सैंपल लिया गया। साथ ही एक व्यक्ति जो मायागंज अस्पताल से बिना जांच कराए ही भाग गए था, पुलिस ने उसे पकड़कर लाई। इसके अलावे बिहपुर पुलिस द्वारा भेजे गए एक व्यक्ति, खरीक से भेजे गए एक व्यक्ति व गोपालपुर से भेजे गए एक व्यक्तियों की जांच के लिए सैंपल लिया गया।

इन सभी लोगों को अस्पताल के आईसाेलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। मालूम हो की स्वास्थ्य विभाग अबतक नवगछिया से 32 लोगों का ब्लड सैंपल जांच के लिए भेज चुका है। इसमें तीन की रिपोर्ट रविवार व दस की रिपोर्ट सोमवार व शनिवार को लिए गए 19 लोगों की रिपोर्ट मंगलवार तक आने की संभावना है। इसके पूर्व स्वास्थ्यकर्मी सहित कोरोना पॉजेटिव मरीज के संपर्क में आए 14 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इसके बाद प्रशासन मरीज के चार परिजनों का सैंपल जांच के लिए भेजा था, वह भी रिपोर्ट शुक्रवार को निगेटिव आई थी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Comments are closed.

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet