खरीक स्टेशन से नया टोला विश्वपुरिया में मंगलवार रात तिलक की रस्म अदा करने जा रहे कदवा निवासी तीन लोगों के साथ स्टेशन के समीप लूटपाट की गयी। बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर घटना को अंजाम दिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 115
हालांकि मामले को लेकर पीड़ित द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। इस कारण लूट की रकम की जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार टेम्पो से तिलक की रस्म अदा करने के लिए कदवा से सभी लोग नया टोला विश्वपुरिया पहुंचे थे। शेष तीन लोग ट्रेन से आ रहे थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

