प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित बुनकर भवन में बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा ब्लाॅक लेवल पोषण मेले का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन सीडीपीओ संगीता कुमारी ने किया। मौके पर केयर इंडिया के प्रखंड समन्वयक सौरभ किशोरण, हेड क्लर्क अशोक कुमार, एलएस अनिता कुमारी, ओमवीर कुमार, डॉ. सीके प्रसाद मौजूद थे, जिन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इसमें प्रखंड के सेविका, जीविका सदस्य, शिक्षा समेत अन्य विभागों के ब्लाॅक लेवल अफसर व कर्मियों ने भाग लिया। सेविका व जीविका दीदियों ने नारे लिखकर व रंगोली बनाकर भव्य तरीके से संजाया। जो आकर्षण का केंद्र बना। मेले में मौजूद कर्मियों इसे उत्सव की तरह मना रहे थे। इस मौके पर सीडीपीओ ने कहा कि पौष्टिक आहार से कुपोषण मुक्तदेश का निर्माण हो सकता है।

इसके लिए लोगों को जागरूक होने की ज़रुरत है, इसी से कुपोषणमुक्त देश का निर्माण संभव है। सेविका व अन्य कर्मियों को कहा कि डोर-टू-डोर जाकर लोगों को जानकारी दें। सरकार की चल रही पोषण से संबंधित योजनाओं का लाभ लेने के समाज के अंतिम तबके के लोगों को प्रेरित करें।

अपने-अपने पोशक क्षेत्र के गर्भवती महिलाओं को गर्भावास्था के दौरान जरूरी खान-पान का ध्यान रखने की जानकारियां दें। अंत में कर्मियों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर एलएस पिंकी कुमारी, जीविका के सरोज राम, स्वास्थ विभाग राजकिशोर साह, एएनएम अनुपम रंजन आदि मौजूद थे।

नवगछिया| प्रखंड के बाल विकास कार्यालय परिसर में 1 सितंबर से 30 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत शनिवार को पोषण मेले का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन प्रमुख सुमित्रा देवी, सीडीपीओ रश्मि रमन ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर सीडीपीओ ने कहा कि जब तक हमारे समाज से कुपोषण नहीं जाएगा, तब तक बच्चे तंदुरूस्त नहीं होंगे।

कुपोषित बच्चे आगे चल कर कई बीमारी से घिर जाते हैं। इस मेला में स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, जीविका विभाग एंव पीएचडी विभाग के द्वारा स्टाल लगाकर मेले में आए लोगों को जागरूक करने का काम किया गया। इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षिका निहारिका कुमारी, रीता कुमारी, रितेश कुमार, नीरज कुमार, अरविंद कुमार व अन्य कई सेविका और सहायिका मौजूद थीं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *