नवगछिया : नवगछिया शहर के नवगछिया रेलवे दुर्गा मंदिर में पूजा एवं सजावट की तैयारी जोरों पर है. इस बार मंदिर परिसर में चंद्रयान टू का थीम एवं गुफा आकर्षण का केंद्र बनेगा. बिगत एक सप्ताह से विशाल गुप्ता के देखरेख में कलकत्ता के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा इसकी ढांचा की तैयारी की जा रही है. वही आज मंदिर परिसर में शांति समिति की बैठक की गई.

इस मौके पर राजकीय रेल थाना प्रभारी शत्रुघन राय, रेलवे डी सी आई अमीर साह, रेलवे दुर्गा पुजा समिति के सचिव राम बालक यादव, अजित सिंह, ओम प्रकाश सिंह, घनश्याम प्रसाद, पंकज कुमार भारती, डॉ अनंत विक्रम, पुरुषोत्तम कुमार, मनोज केजरीवाल, नरेश साह, मदन शर्मा, मुखतार आलम, नितीश सरकार, विवेकानंद साह, संजय यादव, हिमांशु राजहंस समेत रेलवे दुर्गा पूजा कमिटी के सभी सदस्य मौजूद थे.

दुर्गा पूजा एवं काली पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

रंगरा प्रखंड क्षेत्र में होने वाले आगामी दुर्गा पूजा एवं काली पूजा को लेकर रंगरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में रंगरा, सधुआ मधुसुदनपुर वैसी, तीन टंगा दियारा दक्षिण, आदि पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं पूजा कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया. बैठक के दौरान रंगरा थाना अध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बैठक में मौजूद पूजा कमेटी के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों से दुर्गा पूजा, काली पूजा एवं छठ के अवसर पर लगने वाले मेले के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की.

इस मौके पर रंगरा पंचायत के मुखिया नवीन कुमार, सरपंच बीना देवी मदरौनी के सरपंच सुनील कुमार सिंह, कौशकीपुर पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि नंदन यादव, प्रभाकर सिंह, तीन टंगा दियारा उत्तर पंचायत के सरपंच जोगेंद्र मंडल, ओम प्रकाश मंडल, शंकर शर्मा आदि मुख्य रूप सेउपस्थित थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *