बिहपुर । शुक्रवार को बिहपुर रजिस्ट्री परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गई। जमीन खरीदने वालों ने जमीन की बिक्री रोकने वालों को दौड़ा-दौड़ा कर कट्टे के बट से पीटा। जिसमें नवगछिया के पकड़ा निवासी शंभू प्रसाद सिंह, देवराज प्रसाद सिंह व धर्मराज प्रसाद  सिंह घायल हो गये। वहीं मारपीट की सूचना पर झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचने से पहले मारपीट करने वाले फरार हो गये।

पुलिस ने घायलों को बिहपुर सीएचसी इलाज को भेजा। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज रेफर कर दिया। वहीं देवराज व धर्मराज ने बताया हमारे रिश्तेदार समझौता होने के बावजूद चोरी छिपे जमीन बेच रहे थे। जानकारी होने पर हमलोग रजिस्ट्री रोकने बिहपुर पहुंचे।

आरोप लगाया कि इसी दौरान नवगछिया निवासी पांच ज्ञात लोगों के साथ 20 अन्य अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। इससे पहले भी 14 नवंबर को नवगछिया बाजार की जमीन बेचा गया था। जमीन विवाद का मामला भागलपुर सब जज फर्स्ट के यहां  लंबित है। झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया मारपीट की घटना हुई है। पीड़ित के द्वारा आवेदन देने पर कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *