बिहपुर। एनएच 106 मिसिंग लिंक बिहपुर से फुलोत (30 किलोमीटर ) पर हरियो के त्रिमुहान के पास कोसी नदी पर बन रहे पुल के गिरे पाये की जगह का नये पाये का निर्माण जलस्तर में कमी के बाद कराया जाएगा।
Total Downloads: 206
मुंबई की एफकॉनस कंपनी द्वारा 996करोड़ की लागत से पुल और सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा हैं। बिहपुर से फुलोत तक कुल 141 पाये का निर्माण हो रहा हैं। अभी 44 पाये पर काम चल रहा है। शनिवार को कोसी नदी पर हरिओ के त्रीमुहान घाट के पास बन रहे 124 नंबर पाया पानी के तेज बहाव में बह गया। कंपनी के प्रोजेक्ट मेनेजर बीके झा ने बताया की पाया बहा नहीं है, कोसी के जलस्तर बढ़ने के साथ-साथ पानी के तेज गति के कारण पाया झुककर वहीं पर गिरकर डूब गया। पुल और सड़क निर्माण का काम तय समय जून 2024 में ही पूरा होगा। उन्होंने बताया जिस जगह पर वेल (पाया) गिरी हैं। उसी जगह पर नया वेल का निर्माण होगा। कोसी के जलस्तर में अक्टूबर माह में कमी आयेगी। तब 15 अक्टूबर के बाद गोताखोर द्वारा जांच करवा कर पुनः वेल का निर्माण किया जाएगा।
बहुप्रतीक्षित एनएच 106 मिसिंग लिंक निर्माण की आधारशिला 21 सितंबर 20 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रखी थी। वीरपुर से फुलौत तक सड़क निर्माण कराने के बाद विश्व बैंक ने अपना हाथ खींच लिया। इस कारण 30 किमी (मिसिंग लिंक बिहपुर से फूलोत ) तक सड़क व पुल निर्माण कार्य रुक गया था।लेकिन एनएच व एनएचआइ को काम मिलने के बाद बड़ी तेजी से पुल वसड़क का निर्माण कार्य चल रहा है।

